logo

14 वीं जेपीएससी के छात्रों को मिलेगी उम्र सीमा में छूट, 5 को कैबिनेट की बैठक में लगेगी मुहर

JPSC32.jpg

द फॉलोअप डेस्क

उम्र सीमा में छूट को लेकर आंदोलनरत छात्रों पर सरकार की कृपा हो सकती है। 14 वीं जेपीएससी के छात्रों को उम्र सीमा में छूट देने के मामले पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने उम्र सीमा में छूट देने का प्रस्ताव मुख्य सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेज दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पांच फरवरी को होनेवाली कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगेगी। मालूम हो कि 14 वीं जेपीएससी को लेकर निकाले गए विज्ञापन में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 फरवरी है। इस लिहाज से अंतिम तिथि से पहले सरकार छात्रों को उनकी उम्र सीमा में छूट देकर परीक्षा में बैठने का एक मौका देगी। मालूम हो कि आंदोलनरत छात्रों का कहना है कि उम्र सीमा में छूट नहीं दिए जाने से लगभग डेढ़ लाख छात्र इस बार 14 वीं जेपीएससी की परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। क्योंकि 103 पद के लिए जेपीएससी द्वारा निकाले गए विज्ञापन में कट ऑफ डेट अगस्त 2026 रखा गया है। एक साल की भी उम्र सीमा में छूट नहीं दी गयी है।

यहां मालूम हो कि इससे पहले 7 वीं से 10 वीं जेपीएससी की परीक्षा में कट ऑफ डेट अगस्त 2016 रखा गया था। उसी तरह 11 वीं से 13 वीं जेपीएससी की परीक्षा में भी कट ऑफ डेट 2017 रखा गया था। इस बार छात्र फिर उसी तर्ज पर उम्र सीमा में छूट देने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार कट ऑफ डेट अगस्त 2018 रखा जाना चाहिए। क्योंकि वे लोग वर्षों से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। प्रति वर्ष जेपीएससी की परीक्षा नहीं होने के कारण छात्र इसके लिए जिम्मेवार नहीं है। मालूम हो कि जेपीएससी की तरह कक्षपाल पद के अभ्यर्थी भी उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जेएसएससी 10 वर्षों के बाद परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इसलिए उन्हें भी उम्र सीमा में छूट मिलनी चाहिए।

कार

Tags - Jharkhand 14th JPSC age limit relaxation cabinet 5 February will get approval