logo

सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा : हजारीबाग से 180 श्रद्धालु बस से हुए रवाना

हजार.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में सांसद तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की है। यह यात्रा पूरी तरह से सांसद मनीष जायसवाल के निजी प्रयास से संचालित की जा रही है।इस यात्रा में 180 श्रद्धालु तीन वातानुकूलित बसों में सवार होकर नृसिंह बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर देश के चार प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए रवाना हुए। इस तीर्थ यात्रा में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज (संगम) और विंध्याचल के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करेंगे। उन्हें गंगा और सरयू नदी में स्नान के साथ महाआरती दर्शन करने का अवसर मिलेगा।
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा, "इस योजना का उद्देश्य हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के उन बुजुर्गों और तीर्थयात्रा से वंचित लोगों को सम्मान और अवसर प्रदान करना है, जो लंबे समय से इसकी कामना कर रहे थे। यह यात्रा एक जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ क्षेत्र के बेटे के रूप में मुझे अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर देगी।" उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा तब तक चलेगी जब तक ऊपर वाला शक्ति देगा।
इस योजना को हर एक पंचायत में ले जाया जाएगा, जहां भाजपा के शक्ति केंद्र के सदस्य यात्रियों का चयन करेंगे। महीने में छह बार चलने वाली यह यात्रा तीन दिन और चार रात की होगी। इस यात्रा का लाभ लेने वाले हजारीबाग के लोगों ने सांसद मनीष जायसवाल के इस प्रयास का स्वागत किया है।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand latest news Jharkhand Updates in Hindi latest Updates latest Updates in Hindi latest jharkhand Updates Latest news latest jharkhand News