द फॉलोअप डेस्क
इरबा स्थित फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन (Florence Group of Institutions located in Erba) मे 19वां लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। नर्सिंग छात्रों को नर्सिंग कैप पहनाकर उन्हें नर्स का शपथ दिलाया गई। इसके साथ साथ कॉलेज के यूनिवर्सिटी टॉपर – अर्पणा तिर्की , पोस्ट बेसिक BSC द्वितीय वर्ष को सम्मानित किया गया। अंकिता दास और सुजाता कुमारी, BSC चतुर्थ वर्ष, चेतन कुमार सव – जी.एन.एम तृतीय वर्ष तथा हेमंती कुमारी- ए.एन.एम द्वितीय वर्ष को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गएI बता दें कि इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.डॉ.अजित कुमार सिन्हा, वाईस चान्सलर, रांची यूनिवर्सिटी, विशिष्ट अतिथि यशोधरा DSP साइबर सेल, रांची, डॉ. अमर कुमार चौधरी, रजिस्ट्रार- झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जीनत कौसर-सेक्रेटरी, हाजी अब्दुर रज्ज़ाक एजुकेशनल सोसाइटी,आदि उपस्थित थे।
नर्सिंग क्षेत्र सीधे इंसानियत की सेवा से जुड़ा
मुख्य अतिथि प्रो.डॉ. अजित कुमार सिन्हा ने कहा की आज इस मंच के द्वारा मैं उन सभी बच्चो को सन्देश देना चाहता हूँ की आप सभी को अपने ऊपर गर्व करें। आपने ऐसे प्रोफेशन को चुने हैं जहां आपको लोगों के आंसू पोछने का मौका मिला हैंI नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो सीधे इंसानियत की सेवा से जुड़ा है। नर्स अस्पतालों में मरीजों की देखभाल करके मरीज के जीवन में खुशी लाने का काम करती है। नर्स को जितना भी सम्मान दिया जाए उतना कम है। यहां पर उपस्थित सभी नर्सों से मैं यही आशा करता हूं कि वह इसी समर्पण भाव से मरीजो की देखभाल करती रहे।
नर्स, सेवा और समर्पण का दूसरा नाम
विशिष्ट अतिथि यशोधरा ने कहा कि नर्स, सेवा और समर्पण का दूसरा नाम है I जिस तरह से एक बच्चे की देखभाल मां के द्वारा की जाती है। उसी तरह से जब हम बीमार पड़ जाते हैं और ईलाज कराने के लिए अस्पताल में जाते हैं तब नर्स के द्वारा ही एक मां की तरह बीमार दुखी व्यक्ति की सहायता की जाती है I पुरे संसार में समाज के लिए नर्सिंग सुविधा बहुत ही आवश्यक हैI

यहां हर मोड़ पर कुछ नयी बाधा
विशिष्ट अतिथि डॉ.अमर कुमार चौधरी ने कहा कि आज मुझे ये कहने में बहुत खुशी हो रही है की इस कॉलेज के संस्थापक हाजी एहसान अंसारी ने जिस सोच के साथ इस नर्सिंग कॉलेज निर्माण किये था आज उनके परिवार के लोग उनके सपनों को साकार करने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लोगों को शिक्षा से जोड़ रहे हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. शाहीन कौसर ने बताया कि नर्सिंग प्रोफेशन आज की दुनिया में एक चुनौतीपूर्ण प्रोफेशन है। यहां हर मोड़ पर कुछ नयी बाधा आती रहती है। उन बाधावों को पार करते हुए आप सभी को आगे बढ़ना है और मैं सभी छात्रों को सम्मान देना चाहती हूं कि वो इस प्रोफेशन को चुने हैं। उन माता-पिता को नमन करती हूं जो अपने बच्चो को इस प्रोफेशन को चुनने के लिए प्रेरित किया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT