logo

Jharkhand : हजारीबाग में बड़ा हादसा, जुलूस में बिजली का तार सटने से 2 की मौत, कई झुलसे

bijli2.jpg

हजारीबाग:
हजारीबाग जिले के बड़कागांव में दिलदहला देने वाली घटना हुई है। यहां जुलूस में बिजली का तार सट जाने के कारण बड़ा हादसा हुआ है। तार की चपेट में आने के कारण 2 लोगों झुलस कर मौत हो गई। वहीं जुलूम में मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। आनन-फानन में सभी में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पूछताछ कर रही है।