logo

लोहरदगा के कुड़ू में PLFI के 2 नक्सली लेवी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार

lohardaga_naxal.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कुड़ू थाना क्षेत्र के मदरसा चौंक से एड़ादोन तक 17 किलोमीटर तक बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्य में वादी मनीष कुमार से लगातार लेवी मांगने वाले पीएलएफआई के दो नक्सली को किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ वेदांत शंकर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि एसपी सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना पर कुड़ू थाना क्षेत्र के हनहट चौंक से पीएलएफआई के दो नक्सलियों को लेवी की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि नक्सली रमेश मुंडा और भरत कुमार साहू का रांची के मैक्लुस्कीगंज थाने में पूर्व से ही 17 सीएलए एक्ट व कई अन्य मामले दर्ज हैं। छापेमारी अभियान में कुड़ू, कैरो एवं रांची जिला अंतर्गत चान्हो और मैक्लुस्कीगंज थाने की पुलिस टीम शामिल रही।



 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News PLFI News Jharkhand Jharkhand News updates latest jharkhand Updates latest jharkhand news jharkhand Updates Latest PLFI News PLFI news