logo

झारखंड : 18-19 साल के 2 लाख 64 हजार वोटर पहली बार देंगे वोट, जानें कुल मतदाताओं की संख्या

vote.jpg

रांची:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (Chief Electoral Officer) के.रवि कुमार (K.Ravi Kumar) ने कहा है कि राज्य में अब मतदाताओं की कुल संख्या 24529841 हो गई है। मतदाताओं की संख्या में कुल 2.7 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। के.रवि ने बताया कि  9 नवंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक चले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 में सामने आया है। पिछले प्रारूप प्रकाशन के समय राज्य में मतदाओं की कुल संख्या 2 करोड़ 39 लाख 89 हजार 481 थी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राज्यभर में चले विशेष ड्राइव में कुल 5 लाख 40 हजार 360 नये मतदाता बने हैं।जिसमें करीब 96.28 प्रतिशत आवेदन ऑनलाईन प्राप्त हुए। जनवरी के अंत तक इन नये मतदाताओं का वोटर कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा। उक्त बातें उन्हें 5 दिसंबर को निर्वाचन सदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।

पुनरीक्षण अवधि में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं में 156 प्रतिशत की वृद्धि  दर्ज

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 9 नवंबर से 8 दिसंबर 2022 तक चले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत 18-19 आयु वर्ग के युवाओं को फोकास किया गया था। पुनरीक्षण के पहले 18-19 आयु वर्ग के कुल 1,69,018 मतदाता थे जबकि अंतिम प्रारूप प्रकाशन में 18-19 आयु वर्ग के 4,33,774 मतदाता हो गये हैं। इस प्रकार पुनरीक्षण अवधि में इस आयु वर्ग के मतदाताओं में 156 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुये 2,64,756 नये युवा मतदाता बने हैं। 
त्रुटियों पर किया जा रहा है कार्य

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से राज्य की मतदाता सूची में कुल 9,66,314 फोटो एक जैसे मिले हैं। साथ ही वर्तमान में कुल 19,397 डेमोग्राफिकल सिमिलर इन्ट्री विद्यमान हैं। जिसे सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराते हुये इसकी जांच और सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

निर्वाचक साक्षरता क्लब की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण का किया जा रहा है कार्य 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये निर्वाचक साक्षरता क्लब की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है । वर्तमान में राज्य में भावी मतदाताओं के लिये 2,474 तथा युवा मतदाताओं के लिये 412 Electoral Literacy Club का गठन किया गया है। साथ ही 28,248 चुनाव पाठशाला एवं 966 वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया  गया है। 

मतदाताओं को मिलेगा नये डिजाईन का फोटो मतदाता पहचान पत्र
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निदेश के आलोक में राज्य में मतदाताओं को और अधिक सुरक्षा मानकों से युक्त नये डिजाईन (लैंडस्केप) का फोटो मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।