logo

खूंटी में हथियार के साथ धराए 2 लुटेरे, आधा दर्जन केस में थी तलाश

khnti.jpg

खूंटी (अरविन्द सिंह)
खूंटी के मारांगहादा थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा है। दोनों जिले के सुदूर क्षेत्रों में व्यापारी और राहगीरों को टारगेट बनाते थे और लुटपाट करते थे। हाल के दिनों में एक व्यवसायी से लुटपाट की घटना के बाद थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए स्पेशल टीम का गठन कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों ने अपना नाम रामसाय मुंडा और महादेव मुंडा बताया है। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक लोडेड पिस्टल और गोली बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने बताया कि इन लुटेरों की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। इनपर पहले से आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। 


एक लुटेरे पर पहले से पांच मामले दर्ज 
टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि खूंटी एसपी को गुप्त सुचना मिली थी कि मारंगहादा बाजार में दो संदिग्ध व्यक्ति घुम रहे हैं। दोनों किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने बाजार से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इनके पास से एक लोडेड पिस्टल और गोली बरामद हुआ। पुछताछ करने पर इन लोगों ने अपना नाम रामसाय मुंडा और महादेव मुंडा बताया। गिरफ्तार रामसाय मुंडा की तलाश पुलिस को लंबे समय से थी,इसपर पूर्व में भी पांच मामले दर्ज हैं।15 अक्टूबर को एक व्यवसायी के साथ लुटपाट हुआ था, जिसका मामला थाना में दर्ज हुआ था, उस लुटकांड को भी इन्हीं लोगों ने अंजाम दिया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N