रांची:
चक्रधरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दो टेलर में सीधे भीड़त से आग लग गई। इस आग में दोनों टेलर के चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई है। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरा का महौल हो गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल स्थानीय लोग पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया जा रहा है। यातायात ठप हो गया है। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। मामला हाटगम्हरिया थानाक्षेत्र के कुईड़ा का है।
