logo

गढ़वा : डंडा प्रखंड के 200 लोगों ने थामा JMM का दामन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने माला-पट्टा पहना कर किया स्वागत

मिथिलेश.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के डंडा प्रखंड में 200 से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए।  पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। साथ ही मंत्री ने सभी लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में झारखंड सरकार के कार्यां एवं संचालित जनहित की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। 


झारखंड में राज्य सरकार अपने बल पर हो रहा विकास कार्य 
मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि पूरे राज्य में झारखंड सरकार अपने बल पर विकास कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने राज्य के हिस्से का गरीबों का अनाज एवं आवास बंद कर दिया। फिर भी राज्य सरकार  सभी जरूरतमंदों को ग्रीन राशन कार्ड बनाकर राशन दे रही है। साथ ही गरीबों को अबुआ आवास भी उपलब्ध करा रही है। मंत्री ने कहा कि पूरे राज्य की जनता केंद्र की करतूतों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। 


ये लोग हुए झामुमो में शामिल
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से श्वेता देवी, सरिता देवी, कलावती देवी, पुनीता देवी, लाखो देवी, सीमा देवी, लीलावती कुंअर, रिंकी देवी, बबलू चौधरी, रवि कुंअर, रामजन्म चौधरी, चंदन कुमार, महेंद्र चौधरी, छत्रधारी चौधरी, गीता देवी, पार्वती देवी आदि का नाम शामिल है। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, कामेश्वर चौधरी, बिरेंद्र चौधरी, अनिल ठाकुर, सुनीता देवी, हरिहर ठाकुर, कबूतरी देवी, जमुना चौधरी, अंबिका चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags - JharkhandJharkhand local newsDrinking Water and Sanitation Minister Mithilesh Kumar ThakurJMMDanda block of Garhwa assembly constituency