logo

झारखंड पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर रैंक के 200 पुलिस अफसरों को DSP रैंक में मिलेगा प्रमोशन

jharkhand_police3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
 झारखंड पुलिस में कार्यरत इंस्पेक्टर रैंक के 200 पुलिस अफसरों को DSP रैंक में प्रमोशन मिलेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है।  डीएसपी रैंक में प्रोन्नति से पहले इन सभी इंस्पेक्टर को इंडक्शन कोर्स ट्रेनिंग दी जायेगी। ट्रेनिंग 13 मार्च से शुरू होने वाला है। सभी इंस्पेक्टर को रविवार (12 मार्च) को झारखंड पुलिस अकैडमी हजारीबाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है। झारखंड पुलिस के छह डीएसपी और 200 इंस्पेक्टरों का छह वीक का इंडक्शन कोर्स ट्रेनिंग अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था। इसको लेकर आईजी ट्रेनिंग द्वारा बीते 15 फरवरी को आदेश जारी कर दिया गया था। आईजी ट्रेनिंग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी पुलिसकर्मियों को 19 फरवरी को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में योगदान करने का आदेश निर्गत किया गया है। इस आदेश को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है। जिसके बाद दोबारा ट्रेनिंग की तिथि तय  की गयी है।