logo

लोक जनशक्ति पार्टी की बैठक में 200 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

CHIRAAA.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
रांची में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रांची महानगर एवं रांची जिला के लगभग 200 युवाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

इस बैठक में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तैयार रहने को कहा गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान के साथ-साथ प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवजी कुमार, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक राय, लाल बहादुर राम, उत्तम राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी राजेश रंजन वर्मा, संजीत कुमार द्विवेदी, रामभवन शर्मा, रांची जिला अध्यक्ष दिनेश सोनी, आनंद वर्मा और सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नई सदस्यता लेने वालों में नमन गुप्ता, आयुष चंद्रवंशी, शुभम पासवान, अभिषेक सिंह, प्रिंस मिश्रा, अभिषेक वर्मा, सुमित वर्मा, हर्ष गुप्ता, सूरज मोदी, शुभम गुप्ता, निशांत सोनी, लक्षमण सिंह मुण्डा, आकाश गोप, आयुष यादव, अमित वर्मा, आर्यन वर्मा, रंजय वर्मा, अंकुर पन्ना, आयुष आर्य, उत्तम मांझी, गौरव शर्मा, अलख निरंजन, चन्दन, प्रमोद इत्यादि शामिल हैं।

Tags - लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान सदस्यता ग्रहण Lok Janshakti Party State President Birendra Pradhan taking membership