logo

बहरागोड़ा : अबुआ आवास योजना के तहत 21 लाभुकों ने किया नए घर में गृह प्रवेश

sameer_mohanty1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवासों के गृह प्रवेश को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती एवं उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने कुल 21 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से उनके नये आवास की चाबी एवं उपहार भेंट किए। इसी क्रम में ग्राम पंचायतों में भी संबंधित लाभुकों द्वारा स्थानीय रीति-रिवाज, नारियल फोड़ने एवं फीता काटने की परंपरा के साथ विधिवत गृह प्रवेश किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, सीओ राजा राम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी, पंचायत समिति सदस्य, संबंधित मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक समीर मोहंती ने राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज के कमजोर वर्गों को गरिमा पूर्ण जीवन की दिशा में सशक्त आधार प्रदान करती है। अबुआ आवास योजना के माध्यम से ज़रूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास मुहैया कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

 

Tags - latest jharkhand news jharkhand Updates latest jharkhand News Abua Awas News Abua Awas News Updates latest News baharagora News updates latest baharagora News Latest news Jharkhand Jharkhand Updates latest breaing News Breaking News Updates La