logo

21 साल कि विवाहिता ने फंदे से झूलकर जीवन लीला कर ली समाप्त, 1 साल की बेटी रह गई अकेली

नगनो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गोड्डा जिले के लोहंडिया गांव में 21 साल की विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान स्वीटी कुमारी के रूप में हुई है। उसने दुपट्टे से फांसी लगाई है। खिड़की तोड़कर महिला को बाहर निकाला गया है। मृतका की एक साल की बेटी है। स्वीटी के पति बिरेंद्र कुमार श्रीनगर में काम करते हैं। वे होली की छुट्टियों में घर आए थे। परिवार ने साथ मिलकर होली भी मनाया। बिरेंद्र ने श्रीनगर वापस जाने का टिकट बुक कर लिया था। स्वीटी ने अपनी बहन के घर जाने की इच्छा जताई थी। पति ने इसके लिए हां कह दिया था। मृतका का मायका बिहार के दलसिंह सराय साठा में है। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

Trending Now