द फॉलोअप डेस्क
होली, शब-ए-बारात और रामनवमी को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। इसके तहत अपराधकर्मियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। वहीं, त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ सख्ती बरती जाएगी। साथ ही उपद्रवी किसी तरह का धार्मिक उन्माद नहीं फैला सकें इसके लिए सभी धार्मिक लगातार निगरानी करें। धार्मिक स्थलों के आसपास के सीसीटीवी को दुरुस्त रखवाएं। यह बातें यह बातें डीजीपी अजय कुमार सिंह ने सोमवार को जिले के एसपी और सभी रेंज के डीआईजी के किए गए समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि राज्य में त्योहारों के अवसर पर हरहाल में शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया। बैठक में राज्य के सभी जिलों में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए जिलावार समीक्षा भी डीजीपी ने की।

डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि संवेदनशील जगहों को चिन्हित करते हुए वैसे स्थानों से लगातार आसूचना संकलन करें। शांति समिति की बैठक करने के साथ स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए सघन गश्ती एवं चेकिंग करने का निर्देश भी दिया गया। सभी एसपी से कहा गया कि वे अपने-अपने जिला में पूर्व में घटित सांप्रदायिक घटनाओं के आरोपित अपराधकर्मियों पर कड़ी निगरानी रखने एवं फरार अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तार के भी निर्देश दिए।

डीजीपी ने संगठित आपराधिक गिरोहों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, फरार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर क्राइम कंट्रोल करने कहा। इसके अलावा 5 वर्षों से अधिक अवधि के लंबित काडों के त्वरित निष्पादन पर भी उन्होंने जोर दिया। प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों वारंट कुर्की के निष्पादन मानव तस्करी के कांडों एवं न्यायालय परिसर/ न्यायधीशों एवं आवासीय परिसरों की सुरक्षा की समीक्षा भी बैठक के दौरन डीजीपी ने की।

सोशल मीडिया पर रखें नजर
डीजे पर भड़काऊ गाना बजाने वालों पर डीजीप ने कार्रवाई करने के निर्देश दिया। इसके साथ सोशल मीडिया व वॉट्सप्प पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी प्रकार की ढील नहीं बरतने कहा। वहीं, अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने व हुड़दंगियों से निपटने के लिए कारगर कदम उठाने का भी निर्देश डीजीपी ने दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT