द फॉलोअप डेस्क
SBI Customer Care प्रतिनिधी बन कर रांची की महिला के साथ ठगी करने वाले देवघर से दो ठगों को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तीन मोबाईल, तीन सिम कार्ड, दो आधार कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, एक बाइक के अलावा नकद 9,760 रुपये बरामद हुए हैं। इस संबंध में गुरुवार को सीआईडी एसपी एस कार्तिक ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि देवघर से इस मामले के आरोपी एनुल अंसारी और बहारुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस मौके पर साइबर थाना डीएसपी नेहा बाला भी मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : अमित अग्रवाल के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया एफआईआर, हुई छापेमारी
ऐसे हुई थी ठगी
बरियातू थाना क्षेत्र के मोरहाबादी में रहने वाली पूजा कुमारी ने 1 दिसंबर 2022 को साइबर थाने में ठगी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि ठगों ने SBI Customer Care का प्रतिनिधी बनकर Any Desk Application Download करवाकर कुल 3,49,999 की ठगी कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस समारोह : मोरहाबादी मैदान में नजर नहीं आएंगे 'कुत्ते'! जानें क्यों
इस अपराध शैली से बचने का यह है तरीका
1. किसी अज्ञात मोबाईल नम्बर से कॉल आने पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा न करें।
2. Internet Search Engine, Google Ads एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिये Customer Care/Helpline Number पर भरोसा न करें Customer Care Number के लिए हमेशा Official Website पर संपर्क करें।
3. किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गये Unknown लिंक या URL पर ना क्लिक करे ना ही किसी अन्य नंबर पर Forward करें बैंक के UPI Application से संबंधित रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक के Official नम्बर से ही मैसेज आता है।
4. साईबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाईन नं० www.cybercrime.gov.in पर रिर्पोट करें।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT