logo

पाकुड़ : स्कूटी चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार, एक पर पश्चिम बंगाल में लूट-डकैती के 6 मामले दर्ज

vwb64.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार रात तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक एक चोरी की गई एक्टिवा स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर – JH04K 8656) के साथ पकड़े गए। यह कार्रवाई 14 सितंबर को पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के भगतपाड़ा बाल विद्यापीठ विद्यालय के सामने हुई स्कूटी चोरी की घटना के सिलसिले में की गई। इस मामले में पीड़ित प्रसंजीत मरांडी (धनुषपूजा, पाकुड़) की लिखित शिकायत पर नगर थाना में कांड संख्या 250/25 दर्ज की गई थी।
रविवार रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन युवक चोरी की गई स्कूटी पर के०के०एम कॉलेज की ओर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर चेकिंग अभियान चलाया गया। रात करीब 12:30 बजे ईशाकपुर की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने तीनों युवकों को स्कूटी सहित पकड़ लिया। जांच में स्कूटी चोरी की निकली। गिरफ्तार युवकों की पहचान शुभम प्रसाद (निवासी मारग्राम, रामपुरहाट, बीरभूम), रोनी शेख (बेलपोखर, पाकुड़) और बिट्टू शेख उर्फ जहांगिर शेख (जानकी नगर, पाकुड़) के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शुभम प्रसाद के खिलाफ पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और डकैती के कुल 6 मामले दर्ज हैं। वहीं रोनी शेख के खिलाफ पाकुड़ नगर थाना और मुफ्फसिल थाना में चोरी के 3 मामले और बिट्टू शेख उर्फ जहांगिर शेख पर भी दोनों थानों में 3 मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, मिथुन रजक, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार राय सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


 

Tags - Jharkhand News jharkhand News Updates latest pakur News pakur News updates pakur updates latest pakur news pakur News in hindi pakur news In Hindi pakur news in hindi