logo

जमशेदपुर में तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार, 10 करोड़ में होने वाली थी डील

poaching.jpg

द फॉलोप डेस्क 
जमशेदपुर में वन विभाग ने छापेमारी कर तेंदुए की खाल के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर वन विभाग का कहना है कि जमशेदपुर के वन प्रमंडल में बाघ या तेंदुआ नहीं है। यह पूरी तरह से तस्करी का मामला है जिसको लेकर वन विभाग कई जिलों मे छापेमारी कर रही है। 
वन विभाग ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जमशेदपुर में काफी दिनों से एक व्यक्ति तेंदुए की खाल  के साथ 10 करोड़ की डील करने में लगा हुआ है। जिसके आधार पर जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। जिसमें 3 लोगों को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया। 

गौरतलब है कि जमशेदपुर में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है जिसके बाद विभाग दायरे में आ गया है। साथ ही जमशेदपुर वन विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दूसरे जिले के वन अधिकारियों को भी दे दी है। जानकारी देते हुए डीएफओ ने बताया कि इस तस्करी में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
वहीं, जमशेदपुर रेंज के रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाकर बाहर भेजा गया है। साथ ही गढ़वा और पलामू के वन अधिकारी भी छापेमारी कर रहें हैं। इस ग्रुप के लीडर को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज तेंदुए की खाल 3 गिरफ्तार Jharkhand News Jharkhand Latest News Leopard skin 3 arrested