द फॉलोअप डेस्क
पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीन गायों की मौत हो गई। यह घटना हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर रुपनारायणपुर और चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के बीच हांसी पहाड़ी इलाके के पास हुई। सीतारामपुर रेल पुलिस के अनुसार, हादसे में ट्रेन या यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
यह घटना 29 जून को अकालतख्त एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 मवेशियों की मौत के बाद हुई है। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे को तुरंत रेलवे ट्रैक को घेरने या गार्ड लगाने के उपाय करने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उनका मानना है कि खुले पड़े रेलवे ट्रैक पर तेज गति से दौड़ती ट्रेनों के कारण मवेशियों के साथ हादसे का खतरा बना रहता है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।
