logo

सड़क हादसे में 3 की गई जान, 12 से अधिक गंभीर रूप से घायल; यहां का है मामला

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बीते दिन सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम में एक बड़े सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए। यह हादसा जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में हुई है। बताया जा रहा है कि कुईड़ा गांव के समीप जंगल में ट्रेलर और कमांडर जीप के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सवारियों को लेकर कमांडर जीप हाटगम्हरिया मुख्य चौक में लगने वाले सोमवार बाजार से माईंस करांजिया के चिनिबाई की ओर जा रही थी। इसी क्रम में यह दुर्घटना हो गई। 
बताया जा रहा है कि इस जीप में नीचे बैठे सवारियों के अलावे जीप की छत पर भी कुछ लोग सवार थे। इसी दौरान कुईड़ा गांव के समीप सामने से आ रही ट्रेलर गाड़ी से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। और जीप की छत पर बैठे लोग सड़क किनारे जा गिरे। 
हादसे में चीनीबाई गांव के रघुनाथपुर टोला निवासी कैरा सिंकु (28 वर्ष) और रामो हाईबुरू (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल चालक चन्द्रमोहन हेम्ब्रम (42 वर्ष) को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
मामले की सुचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना के लोगों में मातम पसरा हुआ है। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand trending news road accident news road accident khabar west singhbhum news