द फॉलोअप डेस्क
दारू प्रखंड में बीते दिनों चोरी की घटनाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था। हर दूसरे दिन किसी न किसी घर से सामान गायब हो रहा था। बाहर रखा सामान तक सुरक्षित नहीं था और जिन घरों में लोग नहीं रहते थे, वहां रात के अंधेरे में चोर घुसकर हाथ साफ कर देते थे।
लेकिन रविवार की देर रात दारू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह खबर मिलते ही पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई। सोमवार दोपहर पुलिस ने पकड़े गए चोरों को दारू प्रखंड के मुख्य बाजार में परेड करवाया। परेड के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को सराहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की घटनाओं से वे काफी परेशान थे, अब इस कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है। बाजार में हुई इस परेड के बाद आमजन ने दारू थाना पुलिस को धन्यवाद देते हुए इसे “साहसिक और सराहनीय कदम” बताया।
.jpeg)