logo

रांची : राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग जारी, 319 डेलीगेट्स करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

ranchi1.jpg

रांची:
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद (National President of Congress) के लिए देशभर में मतदान जारी है। इसे लेकर झारखंड में भी वोटिंग जारी है। झारखंड कांग्रेस के यह 319 डेलीगेट्स मेंबर पार्टी (319 delegates member party of Congress) के प्रदेश कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह 10 बजे से वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि डेलीगेट्स शाम 4 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव 2022 के लिए दिल्ली से निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रांची में है।


4 बजे के बाद मतदान केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं
झारखंड में मतदान बैलेट पेपर पर कराया जा रहा है। बता दें कि सोमवार 4 बजे तक जो भी डेलीगेट मेंबर मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे उन्हें वोटिंग का अधिकार होगा। 4 बजे के बाद मतदान केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। भावेश चौधरी ने कहा कि मतदान के बाद दोनों उम्मीदवारों के चुनाव प्रतिनिधि की उपस्थिति में मतदान पेटी को सील कर सोमवार को ही पेटी को दिल्ली के राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यालय में भेज दिया जाएगा।


अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के दो प्रत्याशी मैदान में
 बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद 2022 के लिए कांग्रेस के दो प्रत्याशी मैदान में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर चुनावी मैदान में है। चर्चा है कि राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ही कांग्रेस आलाकमान के प्रत्याशी हैं। हालिया स्थिति को देखते हुए उनके चुनाव अभियान में वरिष्ठ नेताओं का भारी समर्थन भी इसकी ओर इशारा कर रहा है। सांसद शशि थरूर का सार्वजनिक मंच पर असंतोष जताना भी इसकी निशानदेही करता है।