logo

गिरिडीह में रंगदारी मांगने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार, ठेकेदारों को डरा कर करते थे वसूली 

THEKEDAAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
गिरिडीह पुलिस ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के जिलों में संचालित विकास योजनाओं में रंगदारी मांगने वाले 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों के पास से कुल 4 मोबाइल बरामद किए हैं। इन अपराधियों के द्वारा ठेकेदारों को डरा-धमकाकर रंगदारी की मांग की जाती थी। SP डॉ बिमल कुमार ने गिरिडीह में शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मामले की जानकारी दी है। 

पकड़े गए अपराधियों में हजारीबाग जिले के टाटी झरिया निवासी डेगलाल बास्के, महाबीर सोरेन, दिनेश मांझी और विष्णुगढ़ थाना  क्षेत्र का रामलाल मरांडी शामिल हैं। इस मामले में गिरिडीह SP ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी में आरोपी डेगलाल बास्के को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी डेगलाल बास्के से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर रंगदारी मांगने के मामले में शामिल अन्य 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। SP  ने बताया कि पहले भी ये सभी रंगदारी के मामले में जेल जा चूके हैं।
 

Tags - गिरिडीह रंगदारी 4 गिरफ्तार ठेकेदार Giridih extortion 4 arrested contractor