logo

भागलपुर : 4 युवतियां गंगा में स्नान के दौरान डूबीं , मौत...सभी आपस में रिश्तेदार

NDRF1.jpg

भागलपुरः
श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद गंगा स्नान करने गई एक महिला और पांच युवतियां गहरे पानी में डूब गई। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे को बचाने में मां व बेटी समेत चार की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियों को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। घटना अब्जूगंज, गांव में शुक्रवार की सुबह घटी है। जानकारी के मुताबिक सुनील साह के घर में श्राद्धकर्म था। गुरुवार को श्राद्धकर्म खत्म हुआ तो शुक्रवार की सुबह सभीगंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। तभी यह हादसा हुआ।

 
स्नान की मनाही है
बताया जाता है कि प्रशासन की ओर से इस घाट पर स्नान की मनाही है, फिर भी ये सभी वहां स्नान करने लगीं और इसी दौरान डबूने लगीं। शोर होने लगा तो स्थानीय लोगों ने दो युवतियों को तो बचा लिया, मगर अन्य को नहीं बचा पाए। मृतकों की पहचान ललिता देवी (37 वर्ष), उनकी बेटी सुप्रिया कुमारी (19 वर्ष) , काजल कुमारी (20 वर्ष), लखीसराय की साक्षी कुमारी (13 वर्ष)  के रूप में हुई है वहीं राखी कुमारी (16 वर्ष),  मनीषा कुमारी (17 वर्ष) सुरिक्षत बच गईं। ललिता देवी अपनी बेटी के सुप्रिया के साथ अपने ससुर जनक साह के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए आईं थी। वहीं काजल और साक्षी जनक साह की नतिनी थीं। 


सभी शव बरामद 
सभी शव बरामद कर लिया गया है। मां बेटी अब्जूगंज की और काजल गांव लखना,लखीसराय की रहने वाली थी। वहीं सुल्तानगंज थाना के दौलतपुर की रहने वाली साक्षी कुमारी थी। कीस्थानीय लोगों ने डूब रही मनीषा कुमारी और राखी कुमारी को बचा लिया। बताया जा रहा है कि मृतका ललिता देवी स्व जनक साह की बहु थी। वह अपने ससूर के श्राद्ध में पीपल में जल देने बेटी और अन्य लड़कियों के साथ आई थी। मरने वाली सुप्रिया जनक साह की पोती थी तो काजल उनकी नतिनी थी।