logo

धनबाद में चाल घसने से 4 मजदूरों की मौत, शव लेकर फरार हुए साथी मजदूर

dhanbad8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां चाल घसने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन लोगों को घायल होने की खबर है। मामला बीसीसीएल कतरास का है। जहां संचालित भूमि आउटसोर्सिंग के बीच में अवैध उत्खनन का काम चल रहा था। इस दौरान चाल घसने से 4 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में शव को निकालने की कोशिश की। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूरों को शव लेकर डर से मौके पर मौजूद मजदूर फरार हो गए।पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT