रांची:
रिम्स (RIMS) को मैनपावर दुरुस्त करने के लिए हाईकोर्ट (Jharkhand Highcourt) से लगातार फटकार लगाई जा रही थी। इसी बीच रिम्स में मैनपावर दुरुस्त करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने 4 नए डॉक्टर की बहाली की है। सभी अगले हफ्ते में रिम्स में 4 नए डॉक्टर की नियुक्ति की गई है। रिम्स की ओर से डॉक्टर का फाइनल लिस्ट जारी कर दिया गया था। जिसमें डेंटल कॉलेज के लिए तीन एसोसिएट प्रोफेसर शामिल है। पीरियोडोंटोलॉजी एंड ओरल इंप्लांटोलॉजी में डॉ.शिवा मंजूनाथ आरजी, कंजर्वेटिव इंडोडोंटिक्स एंड एस्थेटिक डेंटिस्ट्री में डॉ.गौरव कुमार और आर्थोडोंटिक्स एंड डेंटोफेशियल आर्थोपेडिक्स में डॉ.अभय कुमार जैन है। वहीं न्यूरोलॉजी में एक सीनियर रेजीडेंट डॉ.रितु राशि को नियुक्त किया गया है।
