डेस्क:
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान पहुंची हुई है। सोमवार के राहुल गांधी राज्य के सवाईमाधोपुर के बामनवास पहुंची। इस दौरान में यात्रा से जुड़े एक टेंट में कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगने की कोशिश की। जिसके बाद वहां अफरा-तफरा का महौल बन गया। बताया गया है कि जिस वक्त घटना के अंजाम देने की कोशिश की गई उस वक्त वहां यात्रा के लोगों के लिए खाना बनाने का काम जारी था। कार्यकर्ता ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने 4 लोगों को धर-दबोचा।

10 से 15 लोगों पहुंचे थे
जानकारी के अनुसार 10 से 15 लोगों ने आकर टेंट में गोवंश बनकर घुसे थे। जिसके बाद वे गोवंश छोड़कर आग लगाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान वो लोग गोवंश को खदेड़ने की बात कर रहे थे। एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने आरोपियों की बात सुन ली। उन्होंने मामले की जानकारी अन्य कार्यकर्ताओं को दी। जिसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में आज 10वां दिन है। सवाई माधोपुर में चल रही यात्रा में दिन का दूसरा फेज 3.30 बजे सूरवाल (सवाई माधोपुर) से स्टार्ट होगा।

बेरोजगार उर्दू टीचर को राहुल गांधी ने लगाया गला
9वे दिन के पहले फेज की यात्रा के दौरान एक बेरोजगार उर्दू टीचर ने राजस्थान सरकार के स्टाफिंग पैटर्न की राहुल से शिकायत की। टीचर ने कहा कि 2021 के बजट के दौरान 2100 शिक्षकों की नियुक्ति की बात कही गई थी। लेकिन केवल 300 शिक्षकों की ही बहाली की गई। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझा जाता है। वोट के लिए याद किया जाता है। लेकिन जब मुसलमान को हक देने की बात आती है तो वह नहीं मिलता। उर्दू टीचर की भर्ती इसका उदाहरण है। राहुल गांधी ने बेरोजगार उर्दू टीचर को गले लगाया और उर्दू टीचर्स से लेकर माइनॉरिटी की दिक्कतों को दूर करने आश्वासन दिया।