logo

धनबाद : कोयला चोरी करने के दौरान झुलसे 4 लोग, अस्पताल में भर्ती

chor2.jpg

धनबाद:
धनबाद के कुसुंडा क्षेत्र के माइनिंग कोल डंप (mining coal dump) में शनिवार देर शाम कोयला चोरी करने चार लोग बूरी तरीके से झुलस गए। जिसके बाद डंप में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें धनबाद रेफर कर दिया (referred to dhanbad) गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सभी के परिजन अस्पताल पहुंचे लेकिन कुछ भी कहने से बचते दिखे।

एक नाबालिग लड़का भी चोरी में शामिल
जलने वालों युवको में शिमलाबहाल बस्ती का 22 वर्षीय सनी कुमार,20 वर्षीय शाहबाज,35 वर्षीय मुस्तकीन और 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़का शामिल है। सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है। इस घटना के बाद से कोयला चोरों में हड़कंप मच गया है। परिजनों से जब उनके कोयला चोरी करने के बारे में पूछा गया तो वो भी कुछ कहने से बचते दिखे। साथ ही अभी तक इस मामले में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं करवाया गया है।


हर रोज दर्जनों लोग अवैध रूप से कोयला चुनने पहुंचते हैं
आरके माइनिंग के ऐना परियोजना में हर रोज करीब दर्जनों लोग अवैध रूप से कोयला चुनने के लिए पहुंचते हैं। यहां से भारी मात्रा में कोयला चोरी होनी की आए दिन खबरे सामने आती रहती है। शनिवार देर शाम को भी कोयला चुनने के लिए कुछ लोग वहां पहुंचे। वहीं पर डंप में गर्म ओवी और कोयला मिश्रित ढेर पड़ा हुआ था। कोयला चोरों को गर्म ओवी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वह ओवी पर चढ़कर कोयला चुनने लगे। इसी बीच उनके भार से ओवी धस गया। जिसे गर्म ओवी की चपेट में आने से 4 लोग झुलस गए। किसी तरह हिम्मत करके दोस्तों ने उन्हें वहां से निकाला। वहीं ऐसी घटना को होता देख वहां से कुछ लोग भाग निकले।