logo

पुलिस बनकर चोरों वाला काम करता था गिरोह, राहगीरों को लूटता था; असली पुलिस से ऐसे पकड़ा

looting.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने गिरोह के चार अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस की वर्दी में इन आरोपियों ने रांची, चतरा, लातेहार और हजारीबाग जिले में लूट और डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। 


चंदवा के रहने वाले हैं सभी 
जानकारी के मुताबिक़, लूटपाट करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने लिए अगुवाई खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा था। छापेमारी से इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान भीम कुमार रवि, राकेश साव, राहुल लोहरा और छोटू लोहरा के रूप में हुई है। ये सभी लातेहार जिले के चंदवा और हेरहंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।


अपना गुनाह कुबूल किया 
आरोपियों से जब पूछताछ की गयी तो इन्होने अपना गुनाह स्वीकार किया। उन्होंने रांची के ग्रामीण इलाकों के अलावा चतरा, लातेहार और हजारीबाग जिले में लूट-डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। सभी के खिलाफ रांची के मैकलुस्कीगंज, चतरा के लावालौंग, लातेहार के बालूमाथ और हेरहंज के अलावा हजारीबाग के पतरातू थाना क्षेत्र में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो सेट वर्दी, मोबाइल और एयरगन बरामद किया गया है।