रांची:
झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service) के 40 पदाधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति मिलेगी (Promotion in Indian Administrative Service (IAS) )। केंद्रीय कार्मिक प्रशासनिक, सुधार मंत्रालय (Union Ministry of Personnel, Administrative, Reforms) ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें वर्ष 2019, 2020 और 2021 की रिक्तियों के विरुद्ध अधिकारियों को IAS में प्रोन्नति मिली है। बता दें कि सभी अधिकारियों को प्रोन्नति की फाइल की स्वीकृति के लिए सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के पास भेज रहा है वहां से मंजूरी मिलने के बाद इनकी प्रोन्नति के साथ पोस्टिंग करेगा।

2019 बैच के इन अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
इनमें नेसार अहमद, रवि रंजन मिश्रा आलोक त्रिवेदी संजय सिन्हा, मनोज जयसवाल ,अनिल कुमार सिंह, हरी कुमार केशरी, जग बंधु महथा, बिंदेश्वरी ततमा, इंदु रानी ,अरुण वाल्टर सांगा, दशरथ चंद्र दास ,सुमन कैथरिन किस्पोट्टा, बालकिशन मुंडा, लालचंद डाडेल, गायत्री कुमारी शामिल हैं।
2020 बैच के इन अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
नागेंद्र कुमार सिन्हा, नेल्सन एवं भागे शशि प्रकाश झा अंजनी कुमार मिश्रा संजय बिहारी अंबष्ठ, अंजनी कुमार दुबे, अमित प्रकाश, गोपाल जी तिवारी, शेखर जमुआर, संजय कुमार, अरविंद कुमार, राजू रंजन, रॉय पवन कुमार, अनिल कुमार शामिल हैं।
2021 बैच के इन अधिकारियों को मिली प्रोन्नति
मनमोहन प्रसाद, कुमुद सहाय, शशि भूषण मेहरा, प्रदीप तिग्गा, पूनम प्रभा पूर्ति, मनोहर मरांडी, अमल कृष्ण, सत्यजीत ज्ञानेंद्र कुमार, अजय कुमार सिंह, अभय नंदन अंबष्ठ शामिल हैं।
