logo

चतरा : पुलिस पर हमला करने वाले 49 ग्रामीणों को भेजा गया जेल, 200 के खिलाफ FIR

चतरा.jpg

चतराः 
चतरा के पुलिस लाइन नावाडीह पथ स्थित चंगेज हेरु पुल के पास सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। उसके बाद पुलिस पर हमला कर दिया गया था। जिसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। एक एएसआई को गंभीर रूप से चोट लगी थी। इस मामले में अपडेट यह है कि घटना में 90 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 49 लोगों को जेल भेज दिया गया है। जो लोग फरार है। उनकी तलाशी की जा रही है। आज एसपी राकेश रंजन घायल जवानों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना का निंदा की है, और कहा है कि कानून को किसी को अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। 


कल की है घटना 
सड़क दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एसएसआई शशिकांत ठाकुर को जमकर पीटा है। मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं राजू भैया और गुजर नामक व्यक्ति घायल हो गये थे । पुलिस घटनस्थल पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। एसआई का कपड़ा फाड़ दिया और पिटाई कर दी। पुलिस बचाव में लाठीचार्ज किया। आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। लाठीचार्ज में कई ग्रामीण भी घायल हुए। डहुरी गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।