logo

मांडर में बैक हो रहे ट्रक से टकराकर बाइक सवार 5 युवक घायल, 4 रिम्स रेफर 

ACCIDENTYELLOW.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
मुड़मा गांव के निकट सीमेंट लदे ट्रक से टकराकर सोमवार को 2 बाइक पर सवार रातू बानापीरी के 5 युवक घायल हो गये। घायलों में संतोष उरांव 22 वर्ष, कंचन उरांव 26 वर्ष, सुनील उरांव 24 वर्ष, धीरज उरांव 22 वर्ष और अशोक उरांव 21 वर्ष शामिल हैं। जिसमें से संतोष, कंचन, सुनील व अशोक उरांव को मांडर रेफ़रल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। जानकारी के अनुसार सभी युवक अपने गांव से चान्हो के सिलागांई जा रहे थे। इसी क्रम में तेज गति के कारण सड़क पर बैक हो रहे सीमेंट लदे ट्रक से टकराकर सड़क पर गिर कर घायल हो गये। हेलमेट नहीं पहने होने के चलते बाइक चला रहे 2 युवकों को गंभीर चोटें आयी है। 


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Ranchi News Ranchi Latest News