logo

खूटी में आदिवासी नाबालिग के साथ 5 ने किया सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल से घर लौट रही थी पीड़िता 

RAPEVICTIM6.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना घटी है। यहां एक आदिवासी स्कूली छात्रा के साथ 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना बुधवार दोपहर की है, जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। पुलिस को इसकी जानकारी गुरुवार को दी गयी। इसके बाद से पुलिस टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक से 5 युवक आएं और बाइक सड़क पर खड़ी कर दी। इसके बाद युवक पीड़िता को खीच कर खेत में ले गए। खेत में सभी ने मिलकर पीड़िता का सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

पीड़िता के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर DSP वरुण  रजक ने बताया कि SP के निर्देश पर एक टीम गठित की गई है और आरोपियों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज सामूहिक दुष्कर्म Jharkhand News Jharkhand Latest News Gang Rape