द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में एक बार फिर करोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। 18 मार्च (शनिवार) को राज्य में 5 नए संक्रमित मिले हैं। जिसके साथ एक्टिव केस की कुल संख्या 10 हो गई है। बता दें कि पिछले दिनों एक मरीज की मौत भी होने की जानकारी भी सामने आई थी। कोरोना संक्रमित की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग पूरे तरीके से अलर्ट मोड पर है। इसके साथ ही जानकारी हो कि राज्य में H3N2 वायरस ने भी दस्तक दी है। शनिवार में जमशेदपुर में एक मरीज की पुष्टि हुई थी।

सबसे अधिक केस रांची में
संक्रमित मरीजों में राजधानी और पश्चिम सिंहभूम में दो वहीं देवघर में 1 मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं एक्टिव केस की बात करें तो सबसे अधिक राजधानी रांची में 4 मरीज है। वहीं देवघर और पश्चिम सिंहभूम में 2 वहीं पूर्वी सिंहभूम लातेहार में 1 मरीज है। कोरोना के नए केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सभी मेडिकल कॉलेज व जिला हॉस्पिटल्स को कोविड वार्ड तैयार रखने को कहा गया है। जिसमें ऑक्सीजन बेड से लेकर वेंटीलेटर व दवाएं शामिल हैं। वहीं डॉक्टर लोगों से सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से परहेज करें
झारखंड में सरकारी डॉक्टर के एसोसिएशन झांसा के के डॉक्टर्स का कहना है की सावधानी ही वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक सकता है। इसलिए मास्क लगाना जारी रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों में जाने से परहेज करें। अगर कोरोना के लक्षण है तो जांच जरूर कराएं। संक्रमित होने पर खुद को आइसोलेट कर लें। पौष्टिक आहार लें। अगर कोई समस्या आती है तो डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो जाएं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT