logo

मकबूल अली सहित 5 ट्रैफिक कर्मियों को किया गया सम्मानित, ये रही वजह

1572.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की नकारात्मक खबरें तो आप अक्सर सुना करते होंगे लेकिन कई जवान अपने कार्य से लोगों का भरोसा कायम रखते हुए बताते हैं कि उनकी क्या अहमियत है। पुलिस की अहमियत बताने वाले ऐसे ही 5 ट्रैफिक कर्मियों को उनके सराहनीय कामों के लिए सम्मानित किया गया। ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमां व सिटी एसपी शुभांशु जैन ने सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। इसके तहत ASI विश्राम उरांव, संजय कुमार मांझी, धीरज कुमार, अमरजीत कुमार राय को को चेन छिंतई के आरोपी को पकड़ने के मामले में सम्मानित किया गया। वहीं, ट्रैफिक जवान मकबूल अली को भी सम्मानित किया गया। मालूम हो कि गाड़ीखाना चौक पर मकबूल अली को 20,000  रुपए गिरे पड़े मिले थे उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए उन पैसों को थाना में जमा करा दिया था। जिसको लेकर उसकी खूब प्रशंसा हो रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N