logo

झारखंड विधानसभा के 6 कर्मी उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार से होंगे सम्मानित

jharkhand_Vidhansabha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर विधानसभा के 6 कर्मियों को उत्कृष्ट कर्मचारी के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्हें स्व.कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्हें 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं मॉमेंटो देकर राज्यपाल  सम्मानित करेंगे। साथ ही 51,000 रुपए की सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी।


ये होंगे सम्मानित
मिथिलेश कुमार मिश्र - संयुक्त सचिव
विष्णु पासवान- अवर सचिव
निलेश कुमार सिंह - प्रशाखा पदाधिकारी
नियाज अहमद - प्रशाखा पदाधिकारी
तापस कुमार यादव - वरीय सचिवालय सहायक
 माईकल लकड़ा अनुसेवक