logo

लोहरदगा : मंगेतर से मिलने गई युवती के साथ 6 युवकों ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

sexual_harassment1.jpg

लोहरदगा:
लोहरदगा से हैवानियत की घटना सामने आई है। यहां मंगेतर से मिलने गई युवती के साथ 6 युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। बता दें कि यह पिछले 24 घंटे में जिले की दूसरी घटना है।


कोलसिमरी दोहर गई थी मिलने
दज FIR. में पीड़िता ने बताया है कि वह अपने मंगेतर से मिलने के लिए कुंडू थाना क्षेत्र के कोलसिमरी दोहर गई थी। पीड़िता के अनुसार वह अपने मंगेतर के साथ बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी बीच 5-7 युवक मौके पर पहुंचे। अज्ञात युवकों ने उसके मंगेतर को पीटकर वहां से भगा दिया। उसके बाद खेत में ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह से गांव पहुंची और इस मामले की जानकारी ग्रामीणों की दी।


FIR दर्ज
पीड़िता के बयान के आधार धारा 341,323,504,336बी और 34 के तहत अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस लोगों की छानबीन में जुट गई है। पुलिस को बताया कि महिला ने उन युवकों को नहीं देखा इसलिए उनकी पहचान करनी मुश्किल है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर 5 से 7 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।