logo

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : दोपहर 3 बजे तक 62.28% मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग

voting6.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है। वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से भारी संख्या में लोग बूथ पर पहुंच रहे है। दोपहर 3 बजे तक 62.28% मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग किया है। शाम 5 बजे तक लोग वोटिंग कर सकते हैं। बता दें कि रामगढ़ विधानसभा चुनाव 2019 में 70.5% वोटिंग हुई थी। वहीं देखने होगा कि क्या इस बार यह आंकड़ा पार हो पाता है या नहीं। बता दें कि इस उपचुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें यूपीए की ओर से बजरंग महतो और एनडीए की ओर से सुनीता चौधरी के बीच कांटे की टक्कर की संभावना है। इसके साथ ही महिलाओं के बीच भी वोट डालने को लेकर काफी उत्साह है। इस उपचुनाव में महिला वोटरों को अपने मताधिकार का प्रयोग के मद्देनजर जागरूक करने के लिए पिंक बूथ बनाए गए हैं। पिंक बूथों पर महिलाओं की सहायता के लिए महिला सुरक्षा कर्मी की तैनाती की गई है। यहां उनके लिए सेल्फी जोन और हेल्पडेस्क भी बनाया गया है।  मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

18 प्रत्याशी मैदान में
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 18 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्याशी बजरंग महतो को हाथ छाप, सुनीता चौधरी को केला छाप, युगन कुमार को कंप्यूटर छाप, संतोष कुमार महतो को फलों से युक्त टोकरी छाप, अजीत कुमार को हरी मिर्च छाप, इमाम शफी को बैट्री टॉर्च छाप, कामदेव महतो को पानी का जहाज छाप, तुलेश्वर पासवान को गन्ना किसान छाप, धनंजय कुमार पुटूस को मोबाइल फोन चार्जर छाप, पांडव कुमार महतो को सेब छाप, प्रदीप कुमार को हेलिकॉप्टर छाप, प्रत्याशी फारुक अंसारी को फुटबॉल छाप, मनोज कुमार बेदिया को ऑटो-रिक्शा छाप, महिपाल महतो को भिंडी छाप, रंजीत महतो को चारपाई छाप, रामावतार महतो को बाल्टी छाप, सहदेव कुमार को भाला फेंक छाप तथा सुलेंद्र महतो को माचिस की डिब्बी छाप मिला है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT