logo

Breaking : सरायकेला में पिकअप वैन पलटने से 7 लोगों की मौत, CM ने ट्वीट कर जताया शोक

van.jpg

सरायकेला:
सरायकेला जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां पिकअप वैन पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा राजनगर थाना क्षेत्र की में हुआ है। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया।  पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। वहीं घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा जा रहा है। राहत व बचाव कार्य जारी है। घायलों में कुछ की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घायलों को स्थनीय लोगों ने पिकअप वैन से निकाला है। वैन में 30 लोग बैठे थे। इस मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट किया है।

मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक

सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन की देखरेख में हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज कराया जा रहा है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

 

विधायक प्रतिनिधि घटनास्थल में पहुंचे

सरायकेला में सड़क दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। यहां विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने प्रशासन के साथ हाथ बंटाते हुए नजर आए। सभी घायलों को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया है। हादसे के बाद मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। इसके अलावा घायल लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जिससे उनके परिजनों को खबर की जा सके। मामले को लेकर बताया जाता है कि पिकअप वैन में सभी मजदूर सवार होकर ढलाई कार्य इलाके में ही मजदूरी के लिए जा रहे थे, इसी दौरान अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी (pickup van overturning in Rajnagar), जिससे ये भीषण हादसा हुआ।