logo

हजारीबाग : बडम बाजार स्थित श्री ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 7 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

FIRING1815.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हजारीबागन के बडम बाजार चौक स्थित श्री ज्वेलर्स में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों द्वारा सात राउंड फायरिंग किए जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद संचालक, ग्राहक और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसा माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार दो अपराधी, जो मास्क लगाए हुए थे, हथियार लहराते हुए बादाम बाजार स्थित श्री ज्वेलर्स के सामने रुके और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दुकान के गेट पर लगे टफन शीशे का दरवाजा चकनाचूर हो गया। हालांकि, शीशा मोटा होने के कारण गोली निशाने पर नहीं लगी। घटनास्थल पर गोली का खोखा अभी भी जमीन पर पड़ा हुआ है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है। खासकर इस बात को लेकर गुस्सा है कि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े इस तरह की घटना घटित होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।



 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand crime Crime Updates latest crime News crime Updates in Hindi latest Crime News hazaribagh crime news updates latest news in Hindi latest Updates latest news Latest News hazaribagh news