logo

73 साल की प्रमिला देवी फर्स्ट डिवीजन से हुई मैट्रिक पास, केबीसी में जाने का है ख्वाब

968.jpg

सन्नी शारद, द फॉलोअप
कहते हैं सीखने और पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। इसी बात को चरितार्थ किया है 73 वर्षीय प्रमिला देवी ने। रांची के हटिया की रहने वाली प्रमिला देवी ने दादी की उम्र में मैट्रिक की परीक्षा पास की है। वह भी फर्स्ट डिवीजन से। प्रमिला देवी के रिजल्ट आते ही पूरे खानदान में जश्न का माहौल है। रिश्तेदार हर दिन उनके हटिया स्थित घर मिठाई लेकर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी करने वाले 500 पारा शिक्षकों पर होगा केस, मानदेय की होगी वसूली

बहू के काम से मिली प्रेरणा
73 वर्षीय प्रमिला देवी का भरा-पूरा परिवार है। 3 बेटे एक बेटी है। सबकी शादी हो चुकी है। बड़ी बहू एक एनजीओ में काम करती हैं। यह संस्था ड्राप आउट बच्चों के लिए काम करती है। उनके ही काम को देखकर प्रमिला देवी को लगा कि उन्हें भी पढ़ना चाहिए। उसके बाद वह अपने बेटे के सामने पढ़ने की इच्छा जताई। सभी ये जानकर खुश हुए कि उनकी मां पढ़ना चाहती हैं। फिर क्या था… ओपेन यूनिवर्सिटी में प्रमिला का एडमिशन करा दिया गया। वह ऑनलाइन क्लास करने लगी। उसके बाद वह ऑफलाइन परीक्षा भी दी। जब परिणाम आया तो सभी चौंक गए। प्रमिला देवी 63 प्रतिशत मार्क्स के साथ उत्तीर्ण हो गई थीं।

यह भी पढ़ें : पराक्रम दिवस : परमवीर चक्र से सम्मानित जवानों पर रखा गया 21 द्वीपों का नाम, अल्बर्ट एक्का का नाम भी शामिल

बचपन से ही चाहती थी शिक्षक बनना
प्रमिला देवी के पति NIFFT में काम करते थे। शादी के समय वह पांचवी तक ही पढ़ी थी। शादी के बाद उन्होंने पढ़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन, पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण आगे पढ़ नहीं पाई। प्रमिला के पति अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह कहती हैं कि पढ़कर शिक्षक बनना चाहती थी।

केबीसी के हॉट सीट तक पहुंचना है लक्ष्य
प्रमिला देवी टीवी पर सास-बहू वाली सीरियल कम देखती हैं। लेकिन वह अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए केबीसी प्रोग्राम की मुरीद हैं। वह सभी काम छोड़कर KBC देखती हैं। वह कहती हैं कि उनका दो ही ख्वाब था। एक मैट्रिक पास करना और दूसरा केबीसी तक पहुंचना। उनके अनुसार एक ख्वाब तो पूरा हो गया अब बस दूसरा ख्वाब पूरा हो जाए। जब उनसे पूछा गया कि वहां तो जेनरल नॉलेज से जुड़ा सवाल पूछा जाता है आप कैसे जवाब देंगी। तब वह यह कहते हुए जोर से ठहाका लगाती हैं कि कम से कम हॉट सीट पर तो पहुंचूंगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT