logo

भाजपा विधायक के बेटा के घर-ऑफिस से मिला 8 करोड़, गिरफ्तार

bjp12.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
भाजपा विधायक के बेटे के घर लोकायुक्त को छापेमारी में भारी मात्रा में कैश मिला है। यहां से लोकायुक्त को 8 करोड़ की राशि मिली है। तलाशी गुरुवार देर रात हुई। जानकारी के अनुसार गिनती करने के बाद टीम ने पैसे को बिस्तर पर रख दिया। इससे पहले भाजपा विधायक के बेटे को 40 लाख रुपए घूस लेते लोकायुक्त ने उनके दफ्तर से गिरफ्तार किया था। दरअसल मामला कर्नाटक का है। यहां गुरुवार को लोकायुक्त ने भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्‍पा के बेटे प्रशांत कुमार के घूस लेते पकड़ा गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।इस छापेमारी के बाद दावणगेरे जिले के चन्नागिरी से विधायक मदल विरुपक्षप्पा को राज्य के स्वामित्व वाली कर्नाटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड (KSDL) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

 
मैं शामिल नहीं हूं
भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्‍पा ने  कहा कि जिस टेंडर के मामले में बेटे ने घूस ली, उसमें मैं शामिल नहीं हूं। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी मुझे मीडिया के जरिए मिली। इस बारे में मैंने अपने बेटे से बात नहीं की है, क्योंकि वह अब लोकायुक्त की कस्टडी में है। मैं किसी टेंडर में शामिल नहीं हूं।मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी मुझे मीडिया के जरिए मिली। इस बारे में मैंने अपने बेटे से बात नहीं की है, क्योंकि वह अब लोकायुक्त की कस्टडी में है। मैं किसी टेंडर में शामिल नहीं हूं।

पिता पुत्र दोनों आरोपी
केएसडीएल प्रसिद्ध मैसूर सैंडल सोप बनाती है।उनका बेटा बंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) में मुख्य लेखाकार है। कर्नाटक के लोकायुक्त अधिकारियों ने गुरुवार को विरुपाक्षप्पा के बेटे को केएसडीएल कार्यालय में 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया। कर्नाटक के लोकायुक्त कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उन्हें 2008 बैच के कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशांत मदल के बारे में एक शिकायत मिली थी, जिसमें साबुन और अन्य डिटर्जेंट बनाने के लिए कच्चे माल के सौदे के लिए एक ठेकेदार से 80 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। इसी शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन विंग की टीम ने KSDL दफ्तर में रेड डाली और प्रशांत को घूस के पैसों के साथ रंगे हाथों पकड़ा। भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्‍पा ओर से ये रकम ली गई है। ऐसे में रिश्वत लेने के इस मामले में पिता और पुत्र दोनों आरोपी हैं।