रांची:
झारखंड राज्य वन सेवा (Jharkhand State Forest Service) के 8 पदाधिकारियों का भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) में प्रमोशन हो गया है। इसपर UPSC ने मुहर लगा दी है। दिल्ली में UPSC की बैठक में राज्य वन सेवा के सुनील कुमार, एसपी सिंह, ओमप्रकाश, शशि कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, शिव कुमार प्रसाद, अजय कुमार और तारकनाथ के नामों पर मुहर लगाकर भारतीय वन सेवा में प्रोन्नत करने की सिफारिश कर दी है। बैठक में UPSC के दो सदस्यों सहित राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन एल ख्यांगते व प्रधान वन्य संरक्षक संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे।
