logo

झारखंड के सरकारी स्कूलों ने पढ़ रहे 9 लाख बच्चों को इसी माह मिलेगी साइकिल की रकम

मबमता.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः 

झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल आठवीं कक्षा के नौ लाख छात्र-छात्राओं को साइकिल की राशि सरकार की तरफ से मुहैया कराई जाएगी। यह राशि 4500 रुपये होगी। अच्छी बात यह है कि 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में जो छात्र आठवीं में रहे थे उनको भी यह राशि दी जाएगी। इसके लिए आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा ने सभी जिलों के उपायुक्तों से स्कूलवार लाभान्वित होने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी मांगी है। फिलहाल पीएल खाते में इसकी राशि जमा है। इसमें लगभग नौ लाख लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि देने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों से छात्र-छात्राओं की लिस्ट 15 अक्टूबर तक मांगी गई है। लिस्ट के अनुसार ही छात्र-छात्राओं के खाते में डीबीटी के माध्यम पैसे भेजे जाएंगे। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए खुली निविदा के माध्यम से ST, SC, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक समुदाय के लगभग छह लाख छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल बांटने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग द्वारा निविदा की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N