द फॉलोअप डेस्क :
होली एक लोकप्रिय और महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जिसे रंग, प्रेम और वसंत के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। होली न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में सबसे रंगीन, जीवंत और हर्षोल्लास वाला त्योहार है। परंपरागत रूप से सूखे गुलाल और पानी की बाल्टियों से होली मनाई जाती है।
सिंथेटिक रंग त्वचा तो नुकसान पहुंचाते हैं
दुर्भाग्य से आज यह सिंथेटिक पिगमेंट के छींटों के साथ आता है, जिसके बाद के प्रभाव न केवल हमारी त्वचा, बालों, आंखों के लिए असुविधा पैदा करते हैं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं इसलिए, थोड़ा सावधान रहने से काफी मदद मिलती है। होली पार्टी की सारी मौज-मस्ती के साथ-साथ, उत्सव के दौरान अपनी त्वचा की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है।
इन उपायों से अपनी त्वचा की करिए सुरक्षा
यदि आप होली में रंगों से अपनी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचने देना चाहते तो कुछ टिप्स फॉलो कर लीजिए। होली खेलने से पहले त्वचा पर अच्छी तरह से मॉइस्चराइजर लगाइये। रंग लगने के बाद तीखी धूप चेहरे को जला सकती है इसलिए, सनस्क्रीन लगाइये। बालों में भी कोई अच्छा हर्बल तेल लगा लीजिए। नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। फूल स्लीव कपड़े पहनिये। आंखों को रंग और धूप से बचाने के लिए सन ग्लासेज का इस्तेमाल करना ठीक रहेगा। बालों को कवर भी कर सकते हैं। आइस पैक का इस्तेमाल त्वचा को राहत देगा। घरेलू फैस बैक, रंग को हटाने का सबसे कारगर उपाय हो सकता है।