logo

मनोहरपुर के पुरानापानी में 7 वर्षीय बच्ची की कुएं में डूबने से मौत

shav64.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मनोहरपुर प्रखंड स्थित पुरानापानी के स्कूल टोला निवासी जतरु कच्छप की सुपुत्री दिव्या कच्छप (7 वर्ष) की खेत स्थित कुएं में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, जतरु कच्छप ने बताया कि हमारे सभी परिवार के सदस्य खेत के काम में जुटे हुए थे। दिव्या खेत में आई थी। उसकी मां ने दिव्या को घर जाकर खाना खाने को बोला। वहीं खेत से दिव्या घर की तरफ जा रही थी, तभी खेत स्थित कुएं में अचानक पैर फिसलने से वह कुएं में जा डूबी। उसकी बड़ी दीदी जब कुएं की तरफ गई तो उसे कुएं में पूजा की कपड़ा दिखा। वहीं पूजा ने भागते-भागते घटना की खबर पिता को दी। आनन-फानन में मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



 

Tags - latest jharkhand news Jharkhand Updates latest jharkhand News jharkhand Updates jharkhand Latest News jharkhand updates