logo

मुर्गामहादेव स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, कई ट्रेनों की आवाजाही बाधित

train_palti.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चक्रधरपुर रेल मंडल के मुर्गामहादेव स्टेशन के पास गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतर गई। यह मालगाड़ी देवझर से क्योंझर की ओर जा रही थी, जिसमें कोयला लदा हुआ था। हादसे के बाद अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गयी है।
मालगाड़ी की एक बोगी अप लाइन की ओर झुक गई, जिससे दोनों ट्रैकों पर परिचालन ठप हो गया। पुरी-बड़बिल एक्सप्रेस को मुर्गामहादेव स्टेशन के आउटर पर रोक दिया गया है। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय से अधिकारी और तकनीकी टीम क्रेन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। रेलवे की टीम बेपटरी हुई बोगी को ट्रैक पर लाने और जल्द से जल्द परिचालन बहाल करने की कोशिश में जुटी है। तब तक के लिए दोनों रेल लाइनों पर यातायात स्थगित रहेगा।



 

Tags - latest jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand News latest news Murga Mahadev station news latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News in hindi