logo

केन्द्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात, जमीन लूट और कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा 

जनि45.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केन्द्रीय सरना समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर सरना अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर उन्हें समस्त आदिवासी मूलवासी समाज की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के ज्वलंत मुद्दे को जैसे जमीन लूट, झारखंड के कृषि योग्य जमीन पर जबरन निर्माण करना, झारखंड की खनिज संपदा की लूट, झारखंड की कानून व्यवस्था ध्वस्त होने जैसे कई मुद्दों को विधानसभा में उठाने को लेकर मुलाकात की। वहीं, प्रतिनिधिमंडल ने  हेमंत सोरेन के कार्यकाल पर भी सवाल उठाया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि 6 वर्षों में एक भी काम धरातल पर होता हुआ नहीं दिखा। झारखंड के आदिवासी मूलवासी के हित में सदन में इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से केन्द्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा,  मुख्य पाहन जगलाल पाहन,  केन्द्रीय सरना समिति महासचिव महादेव टोप्पो,  झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा,  पूर्व महापौर प्रत्याशी सुरेंद्रर लिंडा,  केन्द्रीय सरना समिति सक्रिय सदस्य मुकेश मुंडा सहित आशीष मुंडा उपस्थित रहे।

 

Tags - Kendriya Sarna Samiti delegation Babulal Marandi meeting Ranchi Jharkhand tribal issues discussion Sarna Samiti memorandum Jharkhand land grabbing issue Jharkhand Jharkhand law and order issue tribal rights Jharkhand politics Hemant Soren governmen