द फॉलोअप डेस्क
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी जेपीएससी की असैनिक संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं वैसे छात्र जिन्होंने याचिका दायर की है। यहां मालूम हो कि जेपीएससी का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नौ मार्च है। अब मात्र तीन दिन शेष है। जबकि हाईकोर्ट ने एक अगस्त 2022 से पहले के अधिकतम उम्र सीमा वाले अभ्यर्थियों को भी फॉर्म भरने का आदेश दिया है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने अपने फैसले में जेपीएससी को ऐसे अभ्यर्थियों के लिए एक अलग पोर्टल पर ऑन लाइन आवेदन स्वीकार करने का आदेश दिया है, जो जिन्होंने याचिका दायर की है। यह अलग बात है कि उस आदेश में कोर्ट के आदेश से ही परीक्षाफल के प्रकाशन की बात कही गयी है। लेकिन कोर्ट में याचिका दाखिल करनेवाले लगभग 200 अभ्यर्थी ऑन लाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उम्र सीमा को लेकर ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद समिट के क्रम में उसे रिजेक्ट कर दिया जा रहा है।
यहां मालूम हो कि राज्य सरकार ने जेपीएससी परीक्षा में शामिल होने के लिए अधिकतम उम्र सीमा का निर्धारण एक अगस्त 2022 तय कर दिया है। पूर्व में यह तिथि एक अगस्त 2026 तय की गयी थी। लेकिन छात्रों के आग्रह और आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने अधितम उम्र सीमा एक अगस्त 2022 तक कर दिया। हालांकि इस पर हाईकोर्ट को भी संज्ञान लेना चाहिए। क्योंकि आवेदन करने की तिथि समाप्त हो जाने के बाद छात्र परीक्षा में बैठने से वंचित रह जाएंगे।
.jpeg)
20 अगस्त को अपने फैसले में हाईकोर्ट ने क्या कहा है
6. By way of interim measure, I direct the respondent-JPSC to accept the On-line form of all these petitioners. They will be allowed to appear in the P.T. Examination and if they qualify, they will also be allowed to appear in the Main Examination, but the results of these petitioners including that of the P.T. Examination will not be published without the leave of this Court.
7. Further allowing the petitioners to appears in the P.T. Examination or in the Main Examination will not create any valuable right in favour of these petitioners. They will not claim any equity.
8. They will be allowed to fill the Online application on the Special portal created by JPSC for the petitioners or exclusively for the litigants/ over age candidates.
9. Let a copy of this order be handed over to Mr. Sanjoy Piprawall, learned counsel appearing on behalf of the respondent-JPSC.
(ANANDA SEN, J.)
20th February, 2026
R.S./S.K.D.
