logo

JSSC CGL पर 6 नवंबर को आएगा बड़ा फैसला! झारखंड हाईकोर्ट में होगी अहम सुनवाई

JSSC CGL पर 6 नवंबर को आएगा बड़ा फैसला! झारखंड हाईकोर्ट में होगी अहम सुनवाई

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Major JSSC CGL Decision on November 6 : JSSC CGL अभ्यर्थियों के लिए 6 नवंबर का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। झारखंड हाईकोर्ट में कल यानी 6 नवंबर को JSSC CGL मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है। इस सुनवाई पर हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि लंबे समय से इस मामले में फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

6 नवंबर की सुनवाई पर नजरें 

अभ्यर्थियों के बीच उम्मीद जताई जा रही है कि कल की सुनवाई के बाद JSSC CGL मामले में हाईकोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय अदालत की कार्यवाही और न्यायाधीश के रुख पर निर्भर करेगा। इस मामले को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्सुकता और बेचैनी है। अब सबकी नजरें 6 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। क्या कल JSSC CGL विवाद पर तस्वीर साफ हो जाएगी और अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी? इसका जवाब हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद ही सामने आएगा। 

Tags - JSSC CGL JSSC CGL 2026 Jharkhand High Court JSSC CGL News