logo

पाकुड़ में आज 300 साल पुरानी उलटी रथयात्रा का होगा भव्य आयोजन, बंगाल-ओडिशा से आएंगे श्रद्धालु

rathyatra.jpg

पाकुड़:

पाकुड़ रजवाड़ी की ऐतिहासिक रथ यात्रा समापन की ओर है। आज शुक्रवार को उलटी रथ यात्रा है। श्रद्धालु उलटी रथ यात्रा को घूरती यात्रा भी कहते हैं। 7 दिन विश्राम के बाद भगवान मदन मोहन अपनी मौसी घर से वापस लौटेंगे। इस दौरान भगवान मदन मोहन और माता रुक्मणी भव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए अपना घर लौटेंगे। श्रद्धालु सुबह से ही पूजा-पाठ करते हैं और मन्नत मांगते हैं।  

राजशाही अंदाज में निकलती है रथयात्रा
पाकुड़ रथयात्रा बहुत राजशाही अंदाज में होती है। 300 साल पुरानी इस रथयात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु बंगाल और ओडिशा तक से आते हैं। उलटी रथयात्रा शाम 5 बजे शुरू होगी। रथयात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सीसीटीवी कैमरे से पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी जाएगी। हुंड़दंगियों के ऊपर खासतौर पर नजर रखी जायेगी। पुजारी बताते हैं कि रथयात्रा काफी ऐतिहासिक है।

मुगलकाल के समय से पाकुड़ में रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस रथयात्रा में श्रद्धालु जो भी मन्नत मांगते हैं, जरूर पूरा होता है। 
 

Tags - JharkhandPakurRath Yatra